dharma sangrah
✕

फिर खिलेगा कमल, नहीं रुकेगा विजय रथ : मौर्य

Updated: रविवार, 11 मार्च 2018 (12:01 IST)
इलाहाबाद। उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि सपा और बसपा समेत समूचा विपक्ष लाख प्रयास कर ले, मगर इलाहाबाद और गोरखपुर में कमल खिलने से नहीं रोक सकता।
 
फूलपुर संसदीय प्रतिष्ठित सीट पर हो रहे तीसरी बार उपचुनाव के लिए पत्नी राजकुमारी  संग ज्वालादेवी इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद मौर्य ने कहा कि  उत्तर से लेकर दक्षिण तक मोदी का विजय रथ रोकने के लिए विपक्षी दल लामबंद हो रहे  हैं लेकिन इनकी अभिलाषा कभी पूरी नहीं होगी।
 
मौर्य ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होंगे।  2014 की जीत को दोहराएंगे। इस उपचुनाव के माध्यम से फूलपुर और गोरखुपर 2019 की  मजबूत नींव डालेंगे। सपा अपनी साइकिल पर हाथी को बैठाए या पंजे को और चाहे तो  अतीक अहमद को भी बैठा ले लेकिन मोदी के विजय रथ को रोक पाना असंभव है। 
 
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजय रथ को बुआ और भतीजे का गठबंधन  नहीं रोक पाएगा, मोदी लहर के आगे किसी की नहीं चल रही। मोदी का जादू हर चुनाव पर  भारी पड़ रहा है। केवल नेता ही सपा और बसपा के साथ हैं, बाकी जनता भाजपा के साथ  है। जनता सच्चाई जान चुकी है कि विकास और सम्मान केवल भाजपा ही दे सकती है  इसलिए 14 मार्च को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। 
 
उन्होंने कहा कि 'हम सबका साथ और सबका विकास' के मार्ग पर चल रहे हैं। भाजपा  जातिवाद की नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की राजनीति करती है। मोदी के रथ को जो  भी रोकने की कोशिश करेगा, जनता उसे नकार देगी।
 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव अपने और बुआजी (मायावती) के लिए किसी  अच्छे डॉक्टर को बुला लें, क्योंकि 14 मार्च को उन्हें डॉक्टर की आवश्यकता पड़ सकती है।  उनकी आशा और अभिलाषा पूरी नहीं हागी। पहले प्रदेश में लोग अपराधियों से डरते थे,  अब अपराधी डर रहे हैं। (वार्ता) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख