biodatamaker

केसरकर ने बाल ठाकरे के बारे में झूठी बातें कही, अनिल परब ने साधा निशाना

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (21:48 IST)
नागपुर। शिवसेना (यूबीटी) के नेता अनिल परब ने मंगलवार को शिवसेना के प्रतिद्वंद्वी गुटों की ओर से दाखिल अयोग्यता याचिकाओं पर बहस के दौरान बाल ठाकरे के बारे में कथित तौर पर झूठी बातें बोलने के लिए महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर पर निशाना साधा।
 
उन्होंने दावा किया कि केसरकर ने बहस के दौरान कहा कि बाल ठाकरे लोकतंत्र का सम्मान नहीं करते थे और उन्होंने पार्टी में किसी भी चुनाव प्रक्रिया की अनुमति नहीं दी थी। केसरकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हैं।
 
यहां स्थित राज्य विधान भवन परिसर में बातचीत में परब ने कहा कि अयोग्यता याचिकाओं पर बहस के दौरान दीपक केसरकर ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने पार्टी में किसी भी चुनाव प्रक्रिया की अनुमति नहीं दी और लोकतंत्र को सम्मान नहीं दिया। बालासाहेब की विचारधारा को मानने वाले लोग ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 1999 से आज तक (पार्टी में) कोई चुनाव प्रक्रिया नहीं हुई।
 
उन्होंने कहा कि ऐसी बातें कहने से पहले केसरकर को अध्ययन कर जानकारी जुटानी चाहिए थी। उन्हें पता होना चाहिए था कि बालासाहेब कैसे थे और कैसे काम करते थे? परब ने कहा कि बालासाहेब कहते थे कि उन्हें 'फालतू लोकशाही' स्वीकार नहीं है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू से ही शिवसेना में होती रही है इसलिए केसरकर ने बहस के दौरान बालासाहेब के बारे में गलत बातें कही हैं।
 
पूर्व मंत्री ने केसरकर पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अदालत में कुछ और तथा बाहर कुछ और कहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके मन में बालासाहेब के लिए कोई प्रेम नहीं है और इससे पता चलता है कि उनके दिल में बालासाहेब के लिए क्या है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

अगला लेख