suvichar

केरल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 41 लोगों की मौत, किरण रिजीजू बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

Updated: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 (23:55 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में शुक्रवार सुबह बारिश की वजह से एक घर के गिरने से 2 लोगों की मौत के बाद राज्य में बारिश की विभिन्न घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या 41 तक पहुंच गई है। बारिश की घटनाओं पर निगरानी रखने वाले सेल के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार तड़के भारी बारिश की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया जिसकी वजह से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। अलप्पुझा जिले में एक व्यक्ति अभी लापता है।
 
 
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री किरण रिजीजू और पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित कोट्टायम और अल्लपुझा जिले के साथ ही चेल्लनम और एर्नाकुलम का शनिवार को दौरा करेगी। राज्य के कई इलाकों में बारिश की वजह से 1.18 लाख लोग 606 राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह तक अलप्पुझा में बनाए गए 212 राहत शिविरों में कुल 50,836 लोग रह रहे हैं जबकि निकटवर्ती कोट्टायम में बनाए गए 164 शिविरों में 37,657 लोगों ने शरण ले रखी है। राज्य के ये दोनों जिले बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन जिलों में कई जगहों पर जलभराव से कोई राहत नहीं मिल रही।
 
कमर तक पानी में महिलाओं और बच्चों की तस्वीरें इन दिनों यहां का सामान्य नजारा है। कई जगहों पर राज्य परिवहन निगम की बस सेवाएं भी बारिश की वजह से बंद करनी पड़ी हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को तक राज्य के कुछ इलाकों में भारी से बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। (भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख