Hanuman Chalisa
✕

Weather Alert : केरल में 14-15 मई को हो सकती है बारिश, रेड अलर्ट जारी

Updated: शुक्रवार, 14 मई 2021 (00:39 IST)
तिरुवनंतपुरम। प्रशासन ने 14 मई को केरल के 3 जिलों और 15 मई को 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और इन जिलों में अरब सागर पर निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव में भारी वर्षा होने की संभावना का संकेत किया है।

मुख्यमंत्री पिनराई वियजन ने अधिकारियों एवं लोगों से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के दिशानिर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट किया, रेड अलर्ट! 14 मई (तिरुवनंतपुरम, कोल्लाम, पठनमथिट्टा, 15 मई) मल्लपुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर, कसारगोड। केरल एसडीएमए के निर्देशों का पालन कीजिए।

उससे कुछ घंटे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सशक्त होकर 16 मई तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और केरल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है।

प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने तक समुद्र में मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों एवं तटीय इलाकों में रह रहे लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की है।(भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख