Daily Horoscope
✕

केरल कांग्रेस ने छोड़ा राजग का साथ, जोसेफ के नेतृत्व वाली कांग्रेस से मिलाएगा हाथ

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (15:38 IST)
कोच्चि। पूर्व केंद्रीय मंत्री पीसी थॉमस के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस ने बुधवार को राजग से अपनी राह अलग कर ली। थॉमस ने आरोप लगाया कि 6 अप्रैल को होने वाले चुनावों के लिए सीटों के आवंटन में भाजपा नीत गठबंधन ने उनकी पार्टी को नजरअंदाज किया। थॉमस के नेतृत्व वाला धड़ा वरिष्ठ नेता पीजे जोसेफ के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस से हाथ मिलाएगा, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ का एक घटक दल है।
ALSO READ: कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, भारत के लोगों की कीमत पर वैक्सीन डिप्लोमेसी
थॉमस 2004 के लोकसभा चुनाव में मुवाट्टुपुझा सीट से राजग की टिकट पर सांसद बने थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री रहे केरल कांग्रेस के नेता ने कहा कि उनकी पार्टी को 2016 के विधानसभा चुनाव में 4 सीटें दी गई थीं लेकिन इस बार एक भी सीट नहीं दी गई।

थॉमस ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने उन्हें पाला विधानसभा सीट दी थी लेकिन उन्होंने निजी कारणों से इसे स्वीकार नहीं किया। जोसेफ के नेतृत्व वाली केरल कांग्रेस ने कहा कि दोनों पार्टियों का आज विलय होगा। उसने कहा कि थॉमस पार्टी के अध्यक्ष और नेता के तौर पर पीजे जोसेफ को स्वीकार करने पर राजी हो गए हैं। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख