sundarkand
✕

कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, भारत के लोगों की कीमत पर वैक्सीन डिप्लोमेसी

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (15:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान की गति धीमी होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार, भारत के लोगों की कीमत पर दूसरे देशों में टीका भेजकर वैक्सीन डिप्लोमेसी कर रही है।
 
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने वर्ष 2021-22 के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदान की मांगों पर चर्चा की शुरुआत करते हुए यह बात कही।
 
तिवारी ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि वह कोरोना महामारी जैसी स्थिति से निपटने के संदर्भ में समग्र कानून और राज्यों के साथ मिलकर कारगर रणनीति बनाए।
 
उन्होंने कहा कि महामारी जैसे हालात में निजी अस्पतालों की ‘मुनाफाखोरी’ पर अंकुश लगाने के लिए इनके नियमन की व्यवस्था भी बननी चाहिए जिसके दायरे में सरकारी चिकित्सा सेवा को भी लाया जाना चाहिए।
 
देश में कोरोना वायरस संक्रमण की नई लहर का हवाला देते हुए यह भी कहा कि इस वायरस के प्रसार में चीन की भूमिका को सामने लाने के लिए भारत और स्वास्थ्य मंत्री को अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन करना चाहिए क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन में भारत अहम भूमिका निभा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट को औपचारिक रूप से सार्वजनिक पटल पर नहीं लाया गया। हैरान करने वाली बात है कि डब्ल्यूएचओ की कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्षता भारत कर रहा है।
 
तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री कृपया सुनिश्चित करें कि वायरस संक्रमण के प्रसार में चीन की भूमिका पर पर्दा नहीं डाला जा सके।
 
देश में चल रहे टीकाकरण अभियान का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 3.48 करोड़ लोगों को टीका लगा चुका है। दूसरी खुराक का टीका लगवाने वालों की संख्या 61लाख से अधिक है। इसका मतलब है कि बहुत कम लोगों को टीका लगा है।
 
उन्होंने दावा किया कि अगर टीकाकरण इसी गति से चलता रहेगा तो सीरम इंस्ट्यूट में मौजूद स्टॉक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख