Hanuman Chalisa
✕

केजरीवाल ने नारायणसामी के प्रति एकजुटता दिखाते दिल्ली और पुडुचेरी के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा मांगा

Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (17:35 IST)
चेन्नई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केजरीवाल ने नारायणसामी के प्रति एकजुटता दिखाते सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी और पुडुचेरी दोनों के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि इन दोनों केंद्र शासित राज्यों के लोगों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
 
केजरीवाल यहां मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के प्रति एकजुटता दिखाने आए हैं। नारायणसामी का उपराज्यपाल किरण बेदी के साथ टकराव चल रहा है जिस पर केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दोनों केंद्र शासित राज्यों में स्थिति एक समान है। नारायणसामी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और कांग्रेस एवं द्रमुक दोनों पार्टियों के विधायक केंद्र शासित सरकार की विभिन्न परियोजनाओं पर बेदी के नकारात्मक रुख के विरोध में पुडुचेरी में 13 फरवरी से राज निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं।
 
आप प्रमुख केजरीवाल ने यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों को बताया कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल विकास कार्यों में रुकावट डाल रही हैं और चुनी हुई सरकार के लिए समस्याएं खड़ी कर रही हैं। हम लोग भी दिल्ली में ठीक ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं। दिल्ली और पुडुचेरी दोनों जगह उपराज्यपाल की नियुक्ति भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने की है। मैं यहां पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के प्रति एकजुटता दिखाने आया हूं।
 
उन्होंने कहा कि हम लोग मांग करते हैं कि दिल्ली और पुडुचेरी दोनों को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। इन राज्यों के लोगों के साथ भेदभाव का कोई कारण नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या आम आदमी पार्टी तमिलनाडु में चुनाव लड़ेगी या अन्य दलों को अपना समर्थन देगी? इस पर उन्होंने कहा कि इसका पता बाद में चलेगा। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख