मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kejriwal on New Delhi station
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (12:32 IST)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर केजरीवाल से धक्का-मुक्की...

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब रवाना होने से पहले नई दिल्ली स्टेशन पर महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज महिलाओं ने स्टेशन पर केजरीवाल के साथ धक्का-मुक्की भी की। लुधियाना पहुंचने पर भी रेलवे स्टेशन पर केजरीवाल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें काले झंडे दिखाए गए। 
 
भाजपा से जुड़ी ये महिलाएं सीडी कांड में फंसे संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं। उन्होंने केजरीवाल को चूडि़यां भी दिखाईं। वे संदीप के बचाव में उतरे आशुतोष के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रही थीं।
 
केजरीवाल को अमृतसर शताब्दी से रवाना होना था और लुधियाना में होने वाले पार्टी कार्यक्रम में सम्मिलित होना था। हालांकि थोड़ी ही देर में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उनकी ट्रेन तक पहुंचा दिया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी के इशारे पर दिल्ली पुलिस और भाजपा मिलकर केजरीवाल पर हमले की साजिश रच रहे हैं? क्या आज सुबह की घटना उसका रिहर्सल थी?
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि क्या वजह है कि कल शाम से दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों को चीफ सेक्रेटरी और मुख्यमंत्री कार्यालयद्वारा आगाह करने के बाद भी ये हुआ?
 
उन्होंने कहा कि उठाया कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में धक्कामुक्की होती रही और वो मूकदर्शक बनी रही। चैनलों के कैमरे पहले से बुलाए गए थे। जाहिर है सब कुछ प्री-प्लान था।