Govardhan puja
✕

केदारनाथ के कपाट खुले, प्रधानमंत्री की ओर से की गई पहली पूजा

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (10:51 IST)
देहरादून। कोरोनावायरस के कहर के बीच उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट 6 माह के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को सुबह 5 बजे खुल गए, जहां पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से की गई। हालांकि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कोविड-19 के कारण बाबा भोले के धाम के कपाट खोले जाने के दौरान श्रद्धालु उपस्थित नहीं थे और सीमित लोगों की मौजूदगी में ही समारोह हुआ।

ALSO READ: कोरोनाकाल में खुले केदारनाथ के पट, श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे दर्शन
 
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर प्रसन्नता जताई और जनकल्याण तथा आरोग्यता की कामना की। मेष लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रात: 5 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया तड़के 3 बजे से शुरू हो गई थी। रावल भीमाशंकर एवं मुख्य पुजारी बागेश लिंग, देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह एवं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने पूरब द्वार से मंदिर के मुख्य प्रांगण में प्रवेश किया तथा मुख्य द्वार पर पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए।
 
मंदिर के कपाट खुलने के पश्चात मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने स्वयंभू शिवलिंग को समाधि से जागृत किया तथा निर्वाण दर्शनों के पश्चात श्रृंगार तथा रुद्राभिषेक पूजाएं की गईं। केदारनाथ धाम में प्रथम रुद्राभिषेक पूजा प्रधानमंत्री की ओर से की गई तथा जनकल्याण की कामना की गई। धाम में इस समय मौसम सर्द है। मंदिर के कुछ दूरी पर बर्फ मौजूद है तथा रास्ते में कहीं-कहीं हिमखंड नजर आ रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री रावत ने धाम के कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी की आरोग्यता की कामना की। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के कारण अस्थायी तौर पर यात्रा स्थगित है तथा सभी लोग डिजिटल तरीके से दर्शन करें तथा अपने घरों में पूजा-अर्चना करें। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना महामारी समाप्त होने पर शीघ्र चारधाम यात्रा शुरू होगी। पर्यटन मंत्री महाराज की पहल पर प्रधानमंत्री के नाम से जनकल्याण की भावना के साथ सभी धामों में प्रथम पूजा संपन्न करवाई जा रही है।

ALSO READ: DRDO की 2DG कैसे करती है Coronavirus पर वार? क्या रहेगी कीमत, जानिए सारे सवालों के जवाब
 
धाम के कपाट खुलने के अवसर पर ऋषिकेश के दानीदाता सौरभ कालड़ा ग्रुप द्वारा केदारनाथ मंदिर को 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलने के दौरान कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी रखने जैसे नियमों का पूरा पालन किया गया। चमोली में स्थित भगवान बद्रीनाथ के कपाट मंगलवार को सुबह 4.15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में खुल जाएंगे। कोविड के कारण कपाट खुलने के दौरान यहां भी सीमित संख्या में ही लोग मौजूद रहेंगे और श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं होगी।

ALSO READ: धार के गांवों से Ground Report : अप्रैल की तुलना में मई में घटी है Corona संक्रमण की दर
 
इससे पहले 14 मई को यमुनोत्री के कपाट और 15 मई को गंगोत्री के कपाट खोले जाने के दौरान भी यही व्यवस्था लागू की गई थी। उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में चारधामों के नाम से मशहूर बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हर साल 6 माह के शीतकालीन अवकाश के बाद अप्रैल-मई में श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं।
 
गढ़वाल की आर्थिकी की रीढ़ माने जाने वाली चारधाम यात्रा पर भी कोविड-19 का साया पड़ गया है। पिछले साल नियत समय से देर से शुरू हुई चारधाम यात्रा को इस बार भी कोविड-19 के मामलों में उछाल आने के चलते फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। चारधाम यात्रा को स्थगित करने की घोषणा करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने पिछले महीने कहा था कि धामों के कपाट अपने नियत समय पर ही खुलेंगे लेकिन वहां केवल तीर्थ पुरोहित ही नियमित पूजा करेंगे। (भाषा)

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख