Hanuman Chalisa

भारत में एक्टिव केस में रिकॉर्ड 1.61 लाख की गिरावट, कई राज्यों में गिरा पॉजिटिविटी रेट

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (08:25 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में जारी गिरावट के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना को मात देने वालों की संख्या और स्वस्थ होने की दर में वृद्धि हुई है जबकि इस महामारी से 4,092 लोगों की मौत हुई है। देश के कई राज्यों में संक्रमण की दर में भी गिरावट आई है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 14.07 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर अभी 1.09 फीसदी है। संक्रमण की रफ्तार को काबू में करने के लिए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन या कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है।

ALSO READ: कोरोना की दवा 2 DG आज होगी लॉन्च, कोविड मरीजों के इलाज में कारगर हुई है यह मेडिसिन
 
विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से रविवार की देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2 लाख 81 हजार 683 नये मामले सामने आए हैं जिसे मिलाकर अब तक 2 करोड़ 49 लाख 64 हजार 925 लोग अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 3,78,388 मरीजों के संक्रमण को मात देने के बाद स्वस्थ लोगों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 11 लाख 67 हजार 609 हो गया।

ALSO READ: भारत बायोटेक ने कहा- भारत और ब्रिटेन में मिले कोरोना के स्ट्रेन्स पर प्रभावी है Covaxin
 
इस दौरान सक्रिय मामलों में रिकॉर्ड 1 लाख 61 हजार 142 की कमी दर्ज की गई है और अब यह 35,12,660 रह गए हैं। इसी दौरान 4,092 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,74,411 हो गई है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 25,923 की और कमी के साथ 4,68,109 रह गए हैं।

 
इस दौरान राज्य में 59,318 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 48,26,371 हो गई है जबकि 974 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 81,486 हो गया है। 
कर्नाटक में सक्रिय मामले 5,347 और घटकर अब 6,00,147 रह गए हैं। इस दौरान 36,475 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 15,81,457 हो गई है जबकि इसी अवधि में 403 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21,837 हो गया है। (वार्ता)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

LIVE: अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील, खत्म करो अनशन

भारत टेक्स 2026: टेक्सटाइल निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, 'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप'

ईको क्रांति शुभ लाभ 1.0 में भारत के सर्वाधिक आशाजनक हरित स्टार्टअप्स सम्मानित, सतत नवाचार की नई दिशा निर्धारित

अगला लेख