dharma sangrah
✕

कर्नाटक : बिल्डिंग हादसे में मृतक संख्‍या बढ़कर हुई 3, 56 लोगों को मलबे से निकाला, बचाव कार्य जारी

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (13:08 IST)
बेंगलुरु। उत्तरी कर्नाटक के धारवाड़ में ध्वस्त हुई एक निर्माणाधीन इमारत के मलबे से एक और शव निकाले जाने के साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर तीन हो गई। बचावकर्मियों ने चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के मलबे से 56 लोगों को बाहर निकाला है। बचाव अभियान जारी है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। बचावकर्मियों ने बेंगलुरु से करीब 400 किलोमीटर दूर धारवाड़ के कुमारेश्वरनगर में मंगलवार की शाम को ध्वस्त हुई चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत के मलबे से 56 लोगों को बाहर निकाला है। पुलिस ने बताया कि माना जा रहा है कि अभी भी 30 लोग मलबे में फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

10 एंबुलेंस और पांच दमकल गाड़ियों के अलावा राहत एवं बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टीमों को तैनात किया गया है। इन टीम में से दो गाजियाबाद से और एक बेंगलुरु की है। एनडीआरएफ ने कहा, हमारी दो टीम गाजियाबाद से और एक बेंगलुरु से लाई गई है।

बचाव अभियान में करीब 150 पुलिसकर्मी, अग्निशमन और आपात सेवा के कर्मचारी लगे हुए हैं। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और इलाके के कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी ने मंगलवार को कहा था कि इमारत का एक पार्टनर उनका रिश्तेदार है और चाहे कोई भी हो, उसे कार्रवाई का सामना करना चाहिए।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इमारत की क्षमता चार मंजिल सहने की नहीं थी फिर भी अतिरिक्त मंजिल तैयार की जा रही थी, साथ ही निर्माण सामग्री भी स्तरीय नहीं थी।
फोटो सौजन्‍य : एएनआई 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

सरकार के मुखिया के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल, कहा- मेरे लिए कर्म ही सब कुछ, We Will do it

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

अगला लेख