सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका : स्कूल में गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम के लिए हथियारों से लैस होगा स्टाफ
- गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार
- हिसार में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कार ने कुचला, 5 की मौत, 9 घायल
- सिख दंगों पर 34 साल बाद फैसला, जानें 1 नवंबर 84 को दिल्ली के महिपालपुर में क्या हुआ था...
- नोएडा में पिलर से टकराई एपीजे स्कूल की बस, 12 से ज्यादा बच्चे घायल
बड़ा हादसा, गुरुग्राम में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों के फंसे होने की आशंका
नई दिल्ली। गुरुग्राम के उल्लावास गांव में बड़ा हादसा हुआ, चार मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। हादसा गुरुवार तड़के करीब 4 बजे के आसपास हुआ।
घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे में कई अन्य मकान भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ औऱ दमकल विभाग की टीम भी पहुंच चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग निर्माणाधीन थी। हादसा कैसे हुआ इसका कारण पता नहीं चल पाया है। डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। खबरों के अनुसार निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से ठीक पहले इस इलाके में जोरदार बारिश हुई थी। बारिश के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है।
(Photo courtesy : ANI Twitter)
