kundali milan
✕

कर्नाटक में ‘प्रसाद’ खाने से 10 की मौत, 80 अन्य बीमार

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (23:26 IST)
मैसुरु। कर्नाटक में चामराजनगर जिले के सुलवादी गांव में शुक्रवार को मरम्मा मंदिर में दूषित भोजन करने के बाद 2 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य बीमार हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बहुत से पीड़ित अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। पुलिस ने इस मामले में दूषित भोजन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं ने मंदिर के गोपुरम आधारशिला समारोह में भोजन करने के बाद उल्टी और बेचैनी की शिकायत की। उन्हें कोल्लेगल के निकट और मैसुरु के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोपम्मा (35), शांता (20), अनिता (12) और पापन्ना (50) के रूप में की गई है। अन्य मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 11 लोगों को गंभीर स्थिति में मैसुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बताया जा रहा है कि मंदिर प्रशासन ने कौवों को भी भोजन दिया था जिसे खाकर कुछ कौवों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने घटना पर दु:ख जताया है और संबंधित अधिकारियों को बीमारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। चामराजनगर की उपायुक्त बीबी कावेरी, पुलिस प्रमुख एसपी धर्मेंद्र कुमार मीणा और चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसाद ने अस्पतालों का दौरा कर घायलों का हालचाल पूछा है। (वार्ता)
 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

Parliament Session 2026 : संसद की कार्यवाही फिर शुरू होगी, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, जानें क्यों अहम है फैसला

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख