manglik dosh calculator
✕

अशोक गहलोत का शपथ ग्रहण समारोह 17 दिसंबर को

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (22:37 IST)
जयपुर। राजस्थान के निर्वाचित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 दिसंबर को यहां पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट शपथ ग्रहण करेंगे। गहलोत ने शुक्रवार शाम यहां विधायक दल की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
 
 
विधायक दल की बैठक यहां एक होटल में हुई। इस बैठक के बाद गहलोत ने पायलट व अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ यहां राजभवन में राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस विधायकों व समर्थन कर रहे विधायकों की सूची उन्हें सौंपी। गहलोत ने राज्यपाल से मिलने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 17 दिसंबर को होगा। कांग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेता मौजूद रहेंगे। समारोह राजभवन के बाहर होगा। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। किसानों की कर्जमाफी के वादे पर गहलोत ने कहा कि वे मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद इस बारे में बातचीत करेंगे।
 
वहीं पायलट ने कहा कि सरकार शपथ ग्रहण समारोह के बाद काम शुरू करेगी और प्राथमिकता किसान व युवा होंगे। राजभवन के बाहर पायलट ने कहा कि हम राज्य के लोगों के आभारी हैं जिन्होंने कांग्रेस में भरोसा जताया। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम वादों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। यह जनता की सरकार होगी जिसकी प्राथमिकता किसान व युवा होंगे।
 
विधायक दल की बैठक यहां एक होटल में हुई जिसके बाद गहलोत, पायलट और कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे के साथ राज्यपाल से मिलने राजभवन गए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 2 दिन पहले भी राज्यपाल से मिला था और सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा के लिए समय मांगा था।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख