dharma sangrah
✕

सिद्धारमैया आग की तरह हैं, कोई छू नहीं सकता, जानिए किसने दिया यह बयान

Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (19:22 IST)
Chief Minister Siddaramaiah News : कर्नाटक मंत्रिमंडल के एक मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आग की तरह हैं और कोई भी उन्हें या उनकी कुर्सी को नहीं छू सकता। खान ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब राज्य के नेतृत्व में बदलाव होने की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि उन्होंने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया। खान ने कहा, कोई कुछ भी कहे मुख्यमंत्री की कुर्सी अभी खाली नहीं है और सिद्धारमैया आग की तरह हैं। अगर कोई उन्हें छूने की कोशिश करेगा तो वह जल जाएगा। खान ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों को भी तवज्जो न देते हुए कहा कि सभी लोग पार्टी हाईकमान के फैसले का पालन करेंगे।
 
सिद्धारमैया के करीबी माने जाने वाले खान ने एक सवाल के जवाब में कहा, अभी मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली नहीं है। यहां तक ​​कि अध्यक्ष (कर्नाटक कांग्रेस) का पद भी खाली नहीं है। वर्तमान में डीके शिवकुमार अध्यक्ष हैं और सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं। अगर यह खाली होगा तभी चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा, क्या कोई सिद्धारमैया की कुर्सी को छू सकता है? यह आग की तरह है। अगर आप आग को छूते हैं तो आपके हाथ जल जाएंगे। सिद्धारमैया आग की तरह हैं।
ALSO READ: MUDA scam में ED की बड़ी कार्रवाई, CM सिद्धारमैया की 300 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए खान ने कहा, कोई कुछ भी कहे मुख्यमंत्री की कुर्सी अभी खाली नहीं है और सिद्धारमैया आग की तरह हैं। अगर कोई उन्हें छूने की कोशिश करेगा तो वह जल जाएगा। हम उन्हें तगारू (नर भेड़) कहते हैं। इसलिए यह असंभव है।
 
कर्नाटक के राजनीतिक क्षेत्रों खासकर सत्तारूढ़ कांग्रेस में रोटेशनल मुख्यमंत्री (बारी-बारी से मुख्यमंत्री बनने) या सत्ता-साझाकरण फॉर्मूले के तहत किसी और के मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और उनके मुख्यमंत्री बनने की उनकी महत्वाकांक्षा भी किसी से छिपी नहीं है।
ALSO READ: कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस, BJP पर CM सिद्धारमैया का आरोप, 50 विधायकों को 50-50 करोड़ रुपए का ऑफर
खान ने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस एक हाईकमान वाली पार्टी है, इसलिए पार्टी का हर व्यक्ति हाईकमान के निर्णय का पालन करेगा। उन्होंने कहा, यदि मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष को बदला जाना है तो इस पर हम अपनी राय रखेंगे लेकिन अंततः इसका निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

"यदि हिंदी में बात होने लगे तो आधी समस्या हल हो जाएगी"; विज्ञान भवन में बोले पूर्व आईएएस डॉ. अशोक भार्गव

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख