Daily Horoscope
✕

Karnataka : शिवमोगा में कर्फ्यू-RAF तैनात, अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी, 12 हिरासत में

Updated: मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (21:37 IST)
शिवमोगा। कर्नाटक में शिवमोगा जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के संबंध में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और 12 को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी के मुताबिक  मंगलवार की सुबह यहां तुंगनगर इलाके में हिंसा और आगजनी की छिटपुट घटनाएं हुईं। शिवमोगा में अभी भी कर्फ्यू लगा और एआरएफ की तैनाती कर दी गई है।  
 
सूत्रों ने कहा कि आरोपियों की पृष्ठभूमि की पड़ताल की जा रही है। शहर के भारती नगर इलाके में रविवार की रात कार में आए कुछ अज्ञात लोगों ने हर्ष नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पुलिस को इसमें सात लोगों के शामिल होने का शक है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सी. प्रताप रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि सभी आरोपियों की पहचान हो गई है।
 
रेड्डी ने कहा कि पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी की गई है। बाकी लोगों को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धारा 144 लागू होने के बावजूद मंगलवार की सुबह तुंगनगर क्षेत्र में कुछ वाहनों को आग लगा दी गई।
रेड्डी ने कहा कि हर्ष की हत्या के बाद से शहर में तनाव का माहौल है। शिवमोगा में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है तथा स्थिति और न बिगड़े, इसके लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रबंध किये गए हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि (हत्या के बाद से) शहर में हिंसा और आगजनी की 14 अलग-अलग वारदात हुई जिस पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। रेड्डी ने कहा कि तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है जिन्होंने आगजनी और हिंसा में अपने वाहन और संपत्ति गंवाई है।
 
कर्नाटक के गृहमंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने बेंगलुरु में कहा कि हर्ष की हत्या के सिलसिले में 12 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ जारी है।
 
राज्य के राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि राज्य में हिजाब को लेकर उपजे विवाद से इस हत्या के तार जुड़े हैं। अशोक ने कहा कि यह हत्या तब हुई, जब हिजाब विवाद पैदा हुआ। हिजाब विवाद और इस हत्या के तार जुड़े हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख