Hanuman Chalisa

8000 वेतन पाने वाला सहकारी संस्था का सेल्समैन निकला करोड़पति

Updated: मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (20:41 IST)
- कुंवर पुष्पराज सिंह
बागली। मंगलवार को ईओडब्ल्यू उज्जैन की टीम ने कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम डौकाकुई की सहकारी संस्था के सेल्समैन के तीन ठिकानों पर छापा मारा। आरंभिक कार्यवाही में 8 हजार रुपए वेतन पाने वाले सेल्समैन के पास 62 हजार रुपए से अधिक नकद, लगभग 3 लाख रुपए से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 47 बीघा जमीन मिली है।
 
सेल्समैन गोविंद पिता भोलू निवासी डौकाकुई पहले भी किसानों के नाम पर फर्जी लोन बताकर कर्ज माफी के नाम पर गरीब किसानों का पैसा हजम कर चुका है। जिसमें उस पर एफआईआर भी हुई थी और वह जेल भी जा चुका है। ईओडब्ल्यू डीएसपी अजय कैथवास ने बताया कि अभी कार्यवाही जारी है। लेकिन 8 हजार वेतन पाने वाला यह सेल्समैन करोड़पति है।
उसने अपनी काली कमाई छुपाने के लिए अपने बेटों की असलियत ही बदल दी। दस्तावेजों में उसने अपने बेटों के पिता के नाम के स्थान पर स्वयं के नाम की जगह किसी कैलाश का नाम दर्ज करवा रखा था। ईओडब्ल्यू को छापे के दौरान फर्जी पेन कार्ड और वोटर आईडी भी बरामद हुए। सेल्समैन गोविंद पिता भोलू सहकारी संस्था में प्रबंधक का कार्य भी देखता था।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार,दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी

खून से सनी बोरी और चार्जर के तार... गर्लफ्रेंड की हत्या कर बाइक से लाश ठिकाने लगा रहा था कातिल, ऐसे खुला राज

अगला लेख