शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kanpur Zoological Park, Tiger Children

प्राणी उद्यान में अमर, अकबर, एंथोनी की तिकड़ी को अंबिका का साथ...

Kanpur Zoological Park
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर प्राणी उद्यान में बाघिन तुश्रा के चार बच्चों का नामकरण आखिरकार हो गया। प्राणी उद्यान प्रबंधन ने बाघिन के नर बच्चों के नाम एक मशहूर फिल्म के नाम पर रखते हुए चर्चा पैदा कर दी है। वहीं एक मादा का भी नाम रखा गया है।


मिली जानकारी के अनुसार प्राणी उद्यान में बाघिन तुश्रा ने चार बच्चों को एक साल पूर्व सात अप्रैल 2017 को जन्म दिया था। चारों बच्चे जन्म के समय काफी कमजोर थे। जिन्हें सीसीटीवी व बेहद गहन निगरानी के बीच देखरेख में रखते हुए प्राणी उद्यान प्रबंधन द्वारा खानपान देते हुए पालन-पोषण शुरू हुआ।

डॉ. आरके सिंह की निगरानी व देखरेख के चलते जल्द ही बच्चे स्वस्थ हो गए और बाघिन के साथ में वह बड़े होने लगे। समय के साथ शनिवार के दिन सभी बच्चों ने अपना एक साल का समय पूरा किया। इस मौके पर उनका नामकरण प्राणी उद्यान प्रबंधन ने करते हुए खुशी मनाई।

प्राणी उद्यान के डॉक्टर सिंह ने बताया कि तुश्रा बाघिन के तीन नर बच्चों का नाम मशहूर हिन्दी फिल्म अमर, अकबर व एंथोनी रखा गया है। इसके अलावा मादा बाघिन का नाम अम्बिका रखा है। उन्होंने बताया कि बच्चे मौजूदा समय पूरी तरह से स्वस्थ व अपने बाड़े में खेल का आनन्द ले रहे हैं।

वर्तमान में वह चार किलो मीट रोजाना खाते हैं जो इस उम्र के बाघ के बच्चों का भरपूर आहार है। डॉक्टर के मुताबिक, उनका खाने का संतुलन व नियमित जांच की जाती हैं। बाड़े में खेल के दौरान सभी आपस में खूब मस्ती करते अक्सर देखे जाते हैं।