biodatamaker
✕

कैबिनेट मंत्री बोले, होती रहती हैं ऐसी छोटी घटनाएँ...

Updated: सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (19:46 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में मोहर्रम पर हुई हिंसक को जैसे-तैसे पुलिस शांत कर पाई है लेकिन भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश सरकार में एक कैबिनेट मंत्री को कानपुर में होई हिंसक बहुत छोटी लगा रही है, इसीलिए उनका माना है कि ऐसी छोटी घटनाएँ तो होती रहती हैं।
 
कानपुर में रविवार को हुई दो हिंसक घटनाओं को लेकर जब पत्रकारों ने भाजपा नेता व सरकार में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी से सवाल किया तो उन्होंने ने कहा की ऐसी छोटी घटनाएँ तो होती रहती हैं। इस घटना पर पुलिस को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा, लेकिन मंदिर के अन्दर हुआ लाठीचार्ज बिलकुल गलत हुआ है।
उन्होंने रटारटाया जवाब दिया कि इस घटना की जांच में जो दोषी होगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री का ये अपना मत है लेकिन कानपुर के निवासियों का कहना है कि रविवार को हुई दो हिंसक घटनाओं के पीछे जिलाधिकारी के साथ कानपुर पुलिस की बड़ी नाकामयाबी रही है। जिलाधिकारी के साथ कानपुर पुलिस फेल साबित हुए हैं।
 
क्या था पूरा मामला :  कानपुर में थाना कल्यानपुर के अन्तर्गत रावतपुर में हुए बवाल को पुलिस जैसे तैसे शान्त कर ही पाई थी कि  रविवार को देर शाम कानपुर के थाना जूही के अन्तर्गत जूही परमपुरवा में मोहर्रम का जुलूस दूसरे रास्ते से निकालने के विरोध में पथराव और आगजनी हो गई।
पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें भगाने के लिए रबर बुलेट चलाई। घटना के पीछे मुख्य विवाद नए रूट से मोहर्रम का जुलूस निकालना बताया जा रहा है, जिसे लेकर एक पक्ष पुलिस से उलझ गया। सामने के एक मकान से पुलिस पर और दूसरे पक्ष पर पथराव किया गया तो लोग भड़क गए।
 
इसके बाद दोनों पक्षों की और से जबरदस्त पथराव हुआ। जिस मकान से पथराव किया गया था, उसमें आग लगा दी गई । इस बीच भीड़ ने एक वैन और कई बाइकों को आग के हवाले कर दिया। देखते-देखते पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया और दोनों तरफ से भारी भीड़ सड़क पर आ गई।
भीड़ के आगे पुलिस केवल मूक दर्शक बनी रही। भीड़ ने पुलिस की जीप तोड़ डाली और परमपुरवा चौकी में भी घुसकर तोड़फोड़ की। डीआईजी समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे, तब जाकर स्थिति को नियंत्रण में कर पाए। पथराव और आगजनी में एसपी साउथ और एक दरोगा समेत 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख