ganesh chaturthi

कमल हासन की करुणानिधि और रजनीकांत से मुलाकात

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (10:28 IST)
चेन्नई। राजनीति के मैदान में उतरने से पहले फिल्मस्टार कमल हासन द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि और सुपरस्टार रजनीकांत से मिले। हासन ने कहा कि 21 फरवरी को अपनी पार्टी शुरू करने से पहले वे उन लोगों से मिल रहे हैं जिन्हें वे पसंद करते हैं।
 
रविवार दोपहर में अपने साथी कलाकार से मिलने के उपरांत उन्होंने रात में यहां 93 वर्षीय करुणानिधि से उनके निवास पर मुलाकात की। करुणानिधि के बेटे और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने हासन का स्वागत किया।
 
करुणानिधि से भेंट के पश्चात हासन ने कहा कि उनका आशीर्वाद लेने और उन्हें अपनी राजनीतक यात्रा के बारे में बताने के लिए उनसे उन्होंने भेंट की। वैसे जब उनसे पूछा गया कि क्या वे द्रमुक के साथ गठजोड़ करेंगे? तो उन्होंने कहा कि द्रमुक की विचारधारा ज्ञात है। यदि मेरी विचारधारा उसे (द्रमुक को) भाता है तो वह उसके बारे में सोच सकता है। हासन और रजनीकांत घोषणा कर चुके हैं कि वे राजनीति में उतरेंगे। उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं।
 
रजनीकांत ने कहा कि वे अपने दोस्त हासन के लिए दैवीय आशीर्वाद की प्रार्थना करते हैं और उनके राजनीतिक प्रयास में सफलता की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा में उनकी और हासन की भिन्न-भिन्न शैलियां हैं। संभवत: यह इस बात का संकेत है कि राजनीति में भी उनके रास्ते अलग होंगे। कुछ दिन पहले हासन ने कहा था कि यदि रजनीकांत का रंग भगवा है तो उन दोनों के बीच गठबंधन की संभावना नहीं है। भगवा से हासन का तात्पर्य भाजपा से है।
 
रजनीकांत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अच्छे समीकरण हैं। रजनीकांत से यहां उनके पोएस गार्डन निवास पर मिलने के बाद हासन ने कहा था कि वे बड़े पर्दे पर लोगों के चहेते से मिले, क्योंकि वह उन लोगों से मिल रहे हैं, जो उन्हें (मुझे) पसंद हैं। हासन अब तक केरल और दिल्ली के मुख्यमंत्री क्रमश: पिनराई विजयन और अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन आदि से मिल चुके हैं। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अखिलेश यादव के जलभराव वाले ट्वीट पर वाराणसी के महापौर ने किया लटवार

अगला लेख