suvichar
✕

खराब मौसम के चलते कैलाश तीर्थयात्रियों के कदम पिथौरागढ़ में ठिठके

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (00:49 IST)
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और खराब रोशनी के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा के 7वें बैच के 57 तीर्थयात्री पिछले 6 दिनों से गुंजी के लिए उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। गुंजी के रास्ते में चियालेख घाटी में घने कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है।
 
 
यात्रा की नोडल एजेंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि लिपुलेख दर्रे के जरिए इस बैच को शनिवार को तिब्बत में प्रवेश करना है लेकिन वह अभी तक गुंजी ही नहीं पहुंच पाया है।

गुंजी में भी बैच कम से कम 4 दिन मौसम के अनुकूल होने तथा मेडिकल चेकअप के लिए रुकना होगा। उन्होंने कहा कि बैच की तिब्बत प्रवेश की 14 जुलाई की तारीख बीत जाने की पूरी संभावना को देखते हुए अब नोडल एजेंसी को फिर से इसके लिए एक नई तारीख लेनी होगी।
 
अधिकारी ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने हमें सूचित किया है कि 7वें बैच के गुंजी पहुंच जाने के बाद चीनी अधिकारियों से उसके तिब्बत प्रवेश के लिए नई तारीख मांगी जाएगी। इस बीच तीसरे और चौथे बैच के तीर्थयात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करके गुंजी लौट आए हैं, हालांकि वे भी पिथौरागढ़ के लिए उडान भरने का इंतजार कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख