sundarkand
✕

के. चंद्रशेखर राव ने दी TSRTS कर्मचारियों को खुशखबरी, कहा- 100 करोड़ देंगे निगम को

Updated: शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (07:55 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) के 48,000 से अधिक कर्मचारियों को गुरुवार को खुशखबरी देते हुए कहा कि कर्मचारी शुक्रवार सुबह से अपनी ड्यूटी पर लौट सकते हैं।
 
राव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को बताया कि कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए कोई शर्त नहीं लगाई जाएगी ताकि कर्मचारी खुशी-खुशी काम पर आ सकें और यदि आवश्यक हो तो 100 करोड़ रुपए निगम को प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि 52 दिन की हड़ताल अवधि के दौरान जिन कर्मचारियों की मौत हो गई थी, उनके परिवार के सदस्यों को आरटीसी में या सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य निगम के अस्तित्व को सुनिश्चित करना है जिसके लिए हर डिपो में कर्मचारी संघ के स्थान पर सरकार कल्याण परिषद की स्थापना की जाएगी। राव ने यह भी घोषणा की कि किराए में सोमवार से 20 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की जाएगी तथा अस्थायी कर्मचारियों के मामले में भी सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अगला लेख