गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Juhi Babbar to fight assambly election from Agrawal
Written By
Last Modified: लखनऊ , शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (14:19 IST)

राज बब्बर की बेटी जूही लड़ सकती है चुनाव

Juhi Babbar
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर आगरा से कांग्रस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक जूही को आगरा (दक्षिणी) से प्रत्याशी बनाया जा सकता है और पार्टी अगले महीने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा कर सकती है।
 
जूही भले ही सक्रिय राजनीति में न हों लेकिन अपने पिता के चुनाव प्रचार में वो हमेशा अहम भूमिका निभाती रही हैं। 
माना जाता है कि 2009 में अभिनेता सलमान खान को अपने पिता के संसदीय क्षेत्र फिरोजाबाद में प्रचार करने के लिए उन्होंने ही मनाया था। उस चुनाव में राज बब्बर ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। 
ये भी पढ़ें
कीर्ति आजाद को मानहानि मामले में जमानत