ramcharitmanas
✕

पलभर की खुशियां दे गई जिंदगीभर का दर्द, चाचा की शादी में झूमकर नाचे 3 भतीजों की मौत

Updated: शनिवार, 16 मार्च 2019 (23:16 IST)
जींद। कुछ पल पहले ही चाचा की शादी में खुशी से डीजे पर नाचने और गानों पर खूब मस्ती करने वाले 6 युवकों को कहीं भी यह अंदेशा नहीं था कि उनकी यह खुशी अंतिम होगी और परिजनों को हमेशा के लिए न भूलने वाला दर्द दे जाएगी।
 
इन 6 युवकों में से 3 की सड़क हादसे में मौत हो गई तथा 3 अन्य रोहतक के पीजीआई अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। ये सभी करसौला गांव निवासी रणवीर के बेटे मोनू की शुक्रवार शाम फरमाणा गई बारात में शामिल होने के बाद देर रात वापस लौट रहे थे कि रास्ते में फरमाणा और देवरड़ के बीच इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
 
इस घटना में दूल्हे के भतीजे देवेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई तथा चचेरा भाई मनीष, ताऊ का बेटा दीपक, प्रदीप, अनिल तथा कथूरा गांव निवासी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
दूसरी गाड़ियों में सवार बारातियों में कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल पीजीआई रोहतक पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप और मनीष को भी मृत घोषित कर दिया जबकि अनिल, विशाल तथा दीपक जिंदगी और मौत के बीच जूल रहे हैं। मारे गए तीनों युवक एक ही परिवार में आपस में चचेरे भाई थे। इनमें से 2 अपने परिवारों के इकलौते चिराग थे। इनमें से एक की शादी नहीं हुई थी, जबकि दूसरे की पत्नी की डिलीवरी होने वाली है।
 
ग्रामीणों को जब घटना के बारे में पता चला तो विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार दोपहर बाद तीनों मृतकों का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोकस्वरूप गांव में अंतिम संस्कार होने तक चूल्हा नहीं जला। देवेन्द्र परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी पत्नी की डिलीवरी होने वाली है। मनीष 2 बहनों का अकेला भाई था। देवेन्द्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख