सम्बंधित जानकारी
- Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
- Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं
- फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन
- चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली
- स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी
झारखंड में भर्ती परीक्षा, 2 दिन 5 घंटे मोबाइल इंटरनेट बंद
Jharkhand news in hindi : झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को राज्य भर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 5 घंटे से अधिक समय के लिए निलंबित रहेंगी।
इसमें कहा गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सेवाएं निलंबित रहेंगी तथा रविवार को भी यह प्रतिबंध जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।Mobile internet services will be suspended across the state on September 21st and 22nd from 8 am to 1.30 pm, in view of the Jharkhand General Graduate Level Combined Competitive Examination (JGGLCCE), in a bid to check any malpractice during the examination. pic.twitter.com/Uva40zeCDd
— ANI (@ANI) September 21, 2024
सोरेन ने कहा कि अगर कोई भी परीक्षा के दौरान गलती से भी कुछ गलत करने की कोशिश करेगा तो हम उसके साथ सख्ती से निपटेंगे।
जेएसएससी के एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग 823 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें लगभग 6.39 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
Edited by : Nrapendra Gupta
