Hanuman Chalisa
✕

झारखंड में 'गठबंधन' की 47 सीटों पर जबर्दस्त जीत, BJP सिर्फ 25 सीटों पर सिमटी

Updated: मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (01:37 IST)
रांची। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में विपक्षी झामुमो-कांग्रेस-राजद 'गठबंधन' ने सत्तारूढ़ भाजपा को उखाड़ फेंका और कुल 47 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने 27 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण की घोषणा की है। चुनाव में जनता ने भाजपा को नकारते हुए दोबारा गद्दी नहीं सौंपी। भाजपा इस चुनाव में 25 सीटों पर सिमटकर रह गई, जबकि अन्य के खाते में 9 सीटें गई।

मुख्यमंत्री रघुबर दास 16 हजार मतों से हारे : इस चुनावों में न सिर्फ भाजपा को करारी शिकस्त मिली बल्कि उसके मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे रघुवर दास स्वयं जमशेदपुर पूर्वी सीट से अपने मंत्रिमंडल सहयोगी रहे भाजपा के विद्रोही सरयू राय से 16 हजार से अधिक मतों से पराजित हो गए। इससे पहले वे इस सीट से 5 बार जीते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा भी अपनी चक्रधरपुर सीट पर हार गए।
 
हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर जीते : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और विजयी गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने बरहेट और दुमका दोनों सीटों से जीत दर्ज की। हेमंत ने जहां बरहेट सीट पर भाजपा के साइमन माल्टो को 25,740 मतों से पराजित किया, वहीं दुमका में उन्होंने भाजपा की मंत्री लुईस मरांडी को 13,188 मतों से हराया।

रघुवर दास ने हार का ठीकरा आजसू पर फोड़ा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपनी हार स्वीकार कर ली और रात्रि साढ़े सात बजे राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। साथ ही उन्होंने भाजपा की करारी हार के लिए सरकार में सहयोगी आजसू से गठबंधन नहीं हो पाने को एक बड़ा कारण बताया। रघुबर दास इस हार को पार्टी की नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत हार बताया।

सोनिया बोलीं, जनता ने 'विभाजनकारी एजेंडे' को हराया : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा के 'विभाजनकारी एजेंडे' को पराजित किया है।सोनिया ने कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन में विश्वास व्यक्त करने के लिए झारखंड की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'लोगों ने इस जनादेश से समाज को जाति एवं धर्म के आधार पर बांटने के भाजपा के प्रयास को पराजित किया।
 
लालू बोले, अहंकार एवं पाखंड की राजनीति का अवसान तय : 'राजद' प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार एवं पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के एक अस्पताल में भर्ती लालू ने ट्वीट किया, 'प्रिय हेमंत! अनंत शुभकामनाएं। असीम आशीष.. मनोकामना पूर्ण हुई।'
 
प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया ट्‍वीट : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, जनता रोजगार, रोटी, जल, जंगल, जमीन, खेती और व्यापार पर सरकार से सुनना चाहती है। लेकिन भाजपा ने अपनी विफल राजनीति को छिपाने के लिए फूट डालने की पूरी कोशिश की।'  प्रियंका ने कहा, 'आज जनता का जवाब आया है। महागठबंधन के सभी साथियों को बधाई। हेमंत सोरेन जी को बधाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई और प्यार।'

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख