Hanuman Chalisa

जेट एयरवेज के बोर्ड से इस्तीफा देंगे नरेश गोयल, बैंकों से मिलेगा 1,500 करोड़ का वित्तपोषण

Updated: सोमवार, 25 मार्च 2019 (21:57 IST)
मुंबई। कर्ज संकट से जूझ रही कंपनी जेट एयरवेज के संस्थापक एवं चेयरमैन नरेश गोयल तथा उनकी पत्नी अनिता गोयल एयरलाइन के निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे। कंपनी ने नियामक को इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि यह निर्णय सोमवार को यहां हुई निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया।
 
कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि नरेश गोयल और अनिता गोयल के साथ ही एतिहाद एयरवेज पीजेएससी के एक नामित सदस्य निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे। कंपनी ने कहा कि उसे बैकों से तत्काल 1,500 करोड़ रुपए का वित्तपोषण मिलेगा। बैंक इस एवज में कंपनी के निदेशक मंडल में 2 सदस्यों को नामित करेंगे और एयरलाइन के दैनिक परिचालन के लिएअंतरिम प्रबंधन समिति बनाई जाएगी।
 
अबू धाबी स्थित एतिहाद की जेट एयरवेज में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। नरेश गोयल अब कंपनी के चेयरमैन भी नहीं रहेंगे। कंपनी के 80 से अधिक विमान परिचालन से बाहर हो चुके हैं। इनमें से 54 विमानों को लीज की किस्त नहीं चुका पाने के कारण खड़ा कर दिया गया है। कंपनी अप्रैल अंत तक कम से कम 14 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें भी निलंबित कर चुकी है। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख