sundarkand

बयान पर बवाल, बिहार में JDU भाजपा से नाराज

Updated: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (07:59 IST)
पटना। बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जदयू ने अपने सहयोगी दल भाजपा से उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है, जो पार्टी आलाकमान द्वारा तय किए गए मुद्दों पर टिप्पणी करते हैं जिससे गठबंधन धर्म का उल्लंघन होता है।
 
ALSO READ: देखेंगे कहां गलती हुई, उम्मीदवारों का चयन गलत हुआ या कार्यकर्ता उदासीन थे : जदयू
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भाजपा सदस्य संजय पासवान की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए गुरुवार को कहा कि मुझे उम्मीद है कि भाजपा अपने ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी, जो अमित शाह के हस्तक्षेप के बावजूद बयानबाजी कर रहे हैं।
 
पासवान ने बुधवार को मीडिया के एक वर्ग से बातचीत के दौरान कहा था कि बिहार के लोग अब एक भाजपा नेता को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। हम अपने दम पर राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में हैं, पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जो भी निर्णय लेंगे, हम उसका पालन करेंगे।
 
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि पासवान हमारी पार्टी के वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में कुछ कहा होगा। यह पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने हाल के दिनों में एक से अधिक टीवी साक्षात्कारों में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजग का चेहरा होंगे।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

उसने मेरे मुंह में AK-47 ठूंस दी थी, कैसे पाकिस्तानी कैप्टन क़मर ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट के. नचिकेता की बचाई जान

Top News 13 August: संसद सत्र का आखिरी दिन, इमरान खान की मौत का दावा झूठा; IMD का भारी बारिश का अलर्ट

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

अगला लेख