Hanuman Chalisa
✕

श्रीनगर के नजदीक 18 घंटे चली मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर

Updated: रविवार, 9 दिसंबर 2018 (15:34 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए जबकि एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। मुठभेड़ करीब 18 घंटे चली। 
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर शनिवार को बांदीपोरा मार्ग पर मुजगुंड इलाके में खोजी अभियान चलाया था, लेकिन आतंकियों द्वारा खोजी टीम पर हमला करने के बाद यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
 
प्रवक्ता ने कहा कि सेना के एक जवान को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोलीबारी में तीन आतंकी मारे गए, जिनके शव मुठभेड़ स्थल पर पाए गए हैं। मुठभेड़ रविवार की सुबह खत्म हुई। 
 
उन्होंने कहा कि आतंकियों और उनके गुट की पहचान की जा रही है। उनके पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है। प्रवक्ता ने कहा कि लोगों से मुठभेड़ स्थल की छानबीन होने और विस्फोटक हटाए जाने तक पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बीच इलाके में युवाओं के गुटों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। अधिकारियों ने एतहियाती कदम उठाते हुए शहर में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख