Daily Horoscope
✕

कश्मीर में और दो IS आतंकियों का सफाया, अभी तक एक दर्जन ढेर

Updated: मंगलवार, 11 जून 2019 (22:29 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने आज भी आईएस (IS) के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके साथ ही कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में आईएस के आतंकियों के मारे जाने का आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है। इनमें एक कमांडर भी शामिल है। बावजूद इसके कश्मीर पुलिस अभी भी कश्मीर में न ही IS की मौजूदगी को स्वीकार करने को राजी है और न ही आईएस को कोई बड़ा खतरा मान रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने अंसार गजवात उल हिन्द से संबंधित दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। वे आईएस के आतंकी थे।
 
कश्मीर के आइजीपी एसपी पानी के मुताबिक दोनों आतंकियों का शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। ऑपरेशन में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। उन्होंने माना है कि दोनों आतंकियों का संबंध आईएसआईएस से था।
 
दोनों की पहचान लोकल आतंकी के तौर पर हुई है, एक शाकिर अहमद वागे अवनीरा, शोपियां का ही रहने वाला था, जबकि सायर अहमद भट कुलगाम निवासी था। 23 मई को ज़ाकिर मूसा के मरने के बाद इस्लामिक स्टेट ने विलाया-हिन्द (हिन्द प्रोविंस) के नाम से नया चैप्टर शुरू किया था। हाल ही में जारी इसके प्रोपगैंडा वीडियो में सायर ने अल-बगदादी को अपना अमीर मानने को कहा था।
 
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को शोपियां के अवनीरा में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षाबलों को आता देख छिपकर बैठे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी आतंकियों की फायरिंग को मुंहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों आतंकियों की लंबे समय से सुरक्षाबलों को तलाश थी।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

अगला लेख