Hanuman Chalisa
✕

जम्मू कश्मीर के डीजीपी एस.पी. वैद्य का तबादला, दिलबागसिंह को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

Updated: शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (09:07 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख एस.पी. वैद्य को बृहस्पतिवार देर रात उनके पद से हटा दिया गया। पुलिस महानिदेशक (कारागार) दिलबाग सिंह को राज्य के पुलिस प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है। 
 
गृह विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदेश में कहा गया है कि 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी वैद्य का तबादला यातायात आयुक्त के पद पर किया गया है।
 
आदेश में लिखा है, एक स्थायी व्यवस्था होने तक 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और कारागार विभाग के प्रमुख दिलबाग सिंह इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. वैद पूर्ववर्ती पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में डीजीपी नियुक्त किए गए थे। बाद में भाजपा की ओर से गठबंधन तोड़ दिए जाने और महबूबा मुफ्ती के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद गत 20 जून से राज्य में राज्यपाल शासन है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख