biodatamaker
✕

राम कदम पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, जीभ काटने वाले को दूंगा पांच लाख

Updated: शुक्रवार, 7 सितम्बर 2018 (08:44 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री सुबोध साओजी ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह भाजपा विधायक राम कदम की जीभ काट कर लाने वाले को इनाम देंगे। दरअसल, भाजपा विधायक लड़की का अपहरण कर लेने संबंधी अपनी एक टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं।
 
पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाना में आयोजित एक कार्यक्रम के वीडियो में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुबोध साओजी यह कहते देखे जा सकते हैं कि कदम का बयान विधायक की गरिमा के अनुरूप नहीं है।
 
उन्होंने कहा, '... और इसलिए मैं उनकी जीभ काटकर लाने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान करता हूं।'

भाजपा विधायक ने कहा, जो लड़की पसंद हो बता दो, मैं उठवा लूंगा शिवसेना और एनसीपी ने राम कदम के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक राम कदम ने दही हांडी कार्यक्रम में कहा था कि अगर लड़के को किसी लड़की से प्यार है तो मुझे बता दे, मैं भगाने में मदद करूंगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख