sundarkand

जम्मू कश्मीर में कार्यालयों में बायोमेट्रिक प्रणाली लगाने के निर्देश

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (00:31 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के वित्त सचिव नवीन कुमार चौधरी ने कार्यालय में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सरकारी कार्यालयों में तत्काल प्रभाव से बायोमेट्रिक प्रणाली लगाने के आदेश दिए हैं।
 
 
आदेश के अनुसार सभी वर्गों के सरकारी कर्मचारी और सरकार से मानदेय प्राप्त करने वाले लोग जून 2018 से तब तक वेतन या मानदेय प्राप्त नहीं कर सकेंगे, जब तक कि वे बायोमेट्रिक प्रणाली से खुद को नहीं जोड़ लेते हैं।
 
यह व्यवस्था सभी सार्वजनिक क्षेत्र इकाई (पीएसयू) के कर्मचारियों, अनुबंध/ समेकित/ आकस्मिक श्रमिकों या किसी अन्य प्रकार से सार्वजनिक खजाने से किसी भी रूप में पारिश्रमिक प्राप्त करते हैं, उनके लिए लागू होगी।
 
सरकारी खजाने से वेतन या पारिश्रमिक निकलवाने और आवंटन करने वाले अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि 30 जून 2018 से पहले उनका नाम दर्ज हो जाए और इस संदर्भ में वे प्रमाण पत्र के साथ वेतन या पारिश्रमिक बिल खजाने में जमा कराएंगे। खजाने के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसा नहीं करने पर वेतन या पारिश्रमिक नहीं दिया जाए। (वार्ता)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख