dharma sangrah
✕

दाती महाराज के आलावास गुरुकुल में पाई गईं कई अनियमितताएं

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (00:00 IST)
जयपुर। राजस्थान महिला आयोग द्वारा अपनी शिष्या के साथ दुष्कर्म करने के आरोपों से घिरे नई दिल्ली स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती मदन महाराज के पाली जिले के आलावास स्थित गुरुकुल में की गई पड़ताल में कई अनियमितताएं सामने आई हैं।
 
 
आयोग की 3 सदस्यीय टीम ने गुरुकुल में गुरुवार को पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट शुक्रवार को आयोग को सौंपने के बाद आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने मीडिया को बताया कि गुरुकुल में कई अनियमितताए सामने आई हैं और गुरुकुल के अधिकारी इसके संचालन के लिए शिक्षा विभाग की एनओसी भी नहीं दिखा पाए। उन्होंने बताया कि आश्रम में स्थित स्कूल और कॉलेज का पिछले 3 साल से रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण भी नहीं कराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि इसके लिए बाल अधिकारिता विभाग ने नोटिस भी जारी किया था। आयोग को गुरुकुल के रजिस्टर में कई अनियमितताएं मिली हैं। गुरुकुल में पढ़ने वाली बच्चियों के बारे में कोई सही जानकारी नहीं मिली।
 
शर्मा ने बताया कि गुरुकुल में मौजूद बच्चियां 2 दिन पहले ही उदयपुर के पास कोटड़ा से यहां पहुंची हैं। दाती महाराज के हिसाब से करीब 800 बच्चियां हैं लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। एक रजिस्टर में उनका नाम लिखा है। उसमें भी पिता का नाम कुछ और शपथ पत्र में अलग नाम बताए गए हैं। लड़कियों की उम्र भी गलत पाई गई है। उन्होंने बताया कि गुरुकुल में लड़कियां भी काफी डरी हुई हैं और उन्हें कुछ बताने से मना किया हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि गुरुकुल की तरफ से कहा गया कि वहां अमूमन 800 लड़कियां रहती हैं लेकिन उनसे वर्तमान में लड़कियों की संख्या के बारे में पूछने पर बताया गया कि गुरुकुल में फिलहाल करीब 150 लड़कियां ही हैं। इसके बाद आयोग की टीम ने पड़ताल की तो वहां 253 लड़कियां मिलीं। गुरुकुल में इस दौरान कोई एनरॉलमेंट रजिस्टर भी नहीं मिला। दस्तावेजों की जांच में भी कई तरह की अनियमितताएं पाई गईं।
 
उन्होंने बताया कि मामले में लड़कियों की सुरक्षा के लिए पाली जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक को गुरुकुल में गार्ड तैनात करने तथा शिक्षा विभाग को कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि हाल में दाती महाराज की एक पूर्व शिष्या ने उनके खिलाफ उसके साथ दिल्ली एवं आलावास गुरुकुल में दुष्कर्म करने का हाल में नई दिल्ली में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद दाती महाराज कुछ दिन तो पुलिस के समक्ष पेश होने से बचते रहे लेकिन 2 दिन पहले ही पुलिस के सामने पेश हुए और पुलिस ने उनसे पूछताछ की हैं। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो पर संज्ञान लेकर दिलवाई दिव्यांग नागरिक की मदद

उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

देवास में शराब तस्करों ने टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार

Delhi Pollution: बॉर्डर पर सख्ती, इन गाड़ियों की एंट्री पर लगा बैन; दिल्ली जाने से पहले जान लें नए नियम

अगला लेख