biodatamaker

अमरनाथ यात्रा में जाने वाली गाड़ियों में ट्रैकिंग चिप लगाई जाएगी

Updated: शुक्रवार, 22 जून 2018 (23:40 IST)
जम्मू। अगले हफ्ते शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा से जुड़ी गाड़ियों में इस बार पुख्ता सुरक्षा के लिहाज से ट्रैकिंग चिप लगाई जाएगी।
 
 
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एसडी सिंह जामवाल ने बताया कि पंजाब की सीमा से जम्मू-कश्मीर के प्रवेश बिंदु लखनपुर में विशेष काउंटर बनाए जाएंगे। अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए उनमें ट्रैकिंग चिप लगाए जाएंगे। हिमालय पर 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 60 दिवसीय यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है।
 
तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 27 जून को भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होगा। जामवाल ने कहा कि गांदेरबल के बालटाल और अनंतनाग के पहलगाम आधार शिविरों के लिए रवाना होने के बाद गाड़ियों पर नजर रखने के लिए ऐसी तकनीक का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है। ये 2 रास्ते पवित्र गुफा तक तीर्थयात्रियों को लेकर जाते हैं, जहां बाबा बर्फानी विराजमान हैं।
 
उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह ही तीर्थयात्री काफिले में यहां आधार शिविर से रवाना होंगे और ट्रैकिंग चिप के जरिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई वाहन पीछे न छूट जाए या रास्ता न भटक जाए।
 
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस साल यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालु बिना किसी डर के यात्रा करें। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और राज्य तथा केंद्रीय खुफिया एजेंसियों समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां साथ मिलकर काम कर रही हैं। जामवाल ने कहा कि हम किसी भी स्थिति ने निपटने के लिए तैयार हैं। (भाषा)

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

शहजाद पूनावाला ने फिर दिया इस्तीफा, बोले- भाजपा की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति नहीं

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका-कनाडा दौरा आज से, 25 साल बाद गुजरात CM की US यात्रा; जानिए क्या है मकसद

उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शनों के लिए उमड़ी भारी भीड़, करंट की अफवाह के बाद भगदड़ जैसी स्थिति!

LIVE: नाग पंचमी पर उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भारी भीड़, 2 दर्दनाक हादसों में 15 लोगों की मौत

रुद्रनाथ मंदिर क्यों है खास? भगवान शिव की मुखाकृति के दर्शन और मंदिर से जुड़ी अद्भुत मान्यताएं

अगला लेख