sundarkand
✕

5 दिन में 750 करोड़ रुपए जमा कराए जाने को लेकर राहुल का अमित शाह पर निशाना

Updated: शुक्रवार, 22 जून 2018 (23:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमदाबाद जिला को-ऑपरेटिव बैंक में नोटबंदी के दौरान 5 दिनों में 745 करोड़ 58 लाख रुपए जमा कराए जाने की जानकारी सामने आने पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे इस बात के लिए बधाई के पात्र हैं कि उनके इस बैंक का निदेशक रहते इसमें सबसे ज्यादा धनराशि जमा हुई।
 
 
गांधी ने ट्वीट किया- 'अहमदाबाद जिला को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक अमित शाहजी पुराने नोट बदलने में आपके बैंक के पहला पुरस्कार जीतने पर बधाई। 5 दिन में 750 करोड़ रुपए नए नोटों से बदले गए।' एक अन्य टवीट में उन्होंने कहा- 'नोटबंदी से जिन लाखों भारतीयों का जीवन बर्बाद हो गया, वे आपकी इस उपलब्धि पर आपको सैल्यूट करते हैं।'
 
गौरतलब है कि सूचना के अधिकार कानून के तहत जुटाई गई जानकारी के अनुसार अहमदाबाद को-ऑपरेटिव बैंक में नोटबंदी के दौरान 5 दिनों में 745 करोड़ 58 लाख रुपए जमा हुए थे, जो देशभर के 370 जिला को-ऑपरेटिव बैंकों में सबसे अधिक है। कांग्रेस का कहना है कि गुजरात के 11 जिला को-ऑपरेटिव बैंकों में 3,118 करोड़ 51 लाख रुपए जमा हुए जिनके कर्ताधर्ता भाजपा के प्रमुख नेता थे। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख