biodatamaker
✕

बड़ी सफलता, जैश के टॉप कमांडर पंजू को साथी समेत मार गिराया

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (20:04 IST)
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के बिजबेहाड़ा क्षेत्र में करीब एक घंटे पहले आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
 
सुरक्षाबलों के हाथ एक बार फिर बड़ी कामयाबी लगी है। मरने वाले आतंकवादियों में जैश-ए-मोहम्मद का एक कमांडर भी शामिल है। अभी भी क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है और तलाशी अभियान चलाया हुआ है।
 
 
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में एक जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर फैयाज पंजू भी शामिल है। दरअसल, फैयाज पंजू वहीं आतंकी है, जिसने गत जून में अनंतनाग के केपी रोड पर सुरक्षा बलों पर हुए हमले की साजिश को रचा था। इस हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान और अनंतनाग के थाना प्रभारी अरशद खान शहीद हुए थे।
 
सुरक्षाबलों को दोपहर बाद विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि बिजबेहाड़ा इलाके के काथोवोपजान गांव में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही सेना, सीआरपीएफ और पुलिस विभाग के एसओजी के विशेष दल ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
 
सुरक्षाबलों के बीच अपने आप को घिरा देख आतंकवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। 
सुरक्षाबलों ने भी पोजीशन लेते हुए आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब दिया। अभी तक सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है और उनके शव हथियार सहित बरामद भी कर लिए हैं। 
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख