dharma sangrah
✕

पाक गोलाबारी में एक जवान शहीद, दो पाक सैनिक भी मारे

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (20:00 IST)
जम्मू। मंगलवार को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर और कुपवाड़ा के टंगधार और केरन सेक्टर में भारी मोर्टार शेलिंग और फायरिंग की। इस गोलाबारी में सुंदरबनी सेक्टर में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
 
इस बीच, गोलाबारी जारी है जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना द्वारा दिया जा रहा है। पाक सेना ने अचानक भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में टंगधार और जिला राजौरी के सुंदरबनी के केरी सेक्टर में गोलीबारी की।
 
अचानक की गई इस गोलीबारी में सुंदरबनी में एक भारतीय जवान के शहीद होने की सूचना है। वहीं टंगधार में गोलाबारी के जवाब में भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
सैन्य सूत्रों का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के भी दो जवान मारे गए हैं। पिछले एक घंटे से सीमा पर लगातार हो रही गोलाबारी बंद है परंतु दोनों से रूक-रूक कर हल्के हथियारों से गोलीबारी की जा रही है। 
सीजफायर उल्लंघन में सुंदरबनी में सेना के कृष्णा लाल (34) शहीद हुए हैं। वह अखनूर जिले के रहने वाले थे।
 
शहीद होने की सूचना घर पर पहुंचते ही कृष्णा लाल के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी शशि देवी इस खबर को सुनते ही बेसुध हो गई। वहीं पूरे गांव और आसपास के गांव से लोगों का उनके घर पर जुटना शुरू हो गया था।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख