dharma sangrah
✕

Snowfall in Himachal: हिमाचल में हुआ हिमपात, तापमान 6 से 9 डिग्री लुढ़का

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (21:59 IST)
Snowfall in Himachal: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के किन्नौर, लाहौल एवं स्पीति, कुल्लू, मंडी तथा शिमला जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर सोमवार की रात हल्की बर्फबारी (Snowfall) हुई तथा निचले पहाड़ी क्षेत्रों में तेज वर्षा एवं गरज के साथ बौछारें पड़ीं। इस बर्फबारी के बाद तापमान 6 से 9 डिग्री लुढ़क गया है।
 
कुल्लू में पर्वतीय रोहतांग दर्रे तथा शिमला के चांसेल में हल्का हिमपात हुआ। रोहतांग दर्रा लाहौल एवं स्पीति जाने का मुख्य मार्ग भी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ताजी बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है तथा पिछले 24 घंटों में पारा 6 से 9 डिग्री नीचे लुढ़क गया। जनजातीय क्षेत्र लाहौल एवं स्पीति के केलोंग में 1.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रात रही।
 
ऊंचे स्थानों पर हिमपात की पुष्टि करते हुए मौसम विभाग कार्यालय के निदेशक सुरिंदर पॉल ने कहा कि 14 अक्टूबर से राज्य में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ आएगा जिसके फलस्वरूप ऊंचे स्थानों पर हिमपात तथा निचले पहाड़ों पर वर्षा होगी।
 
मौसम विभाग कार्यालय के अनुसार बिलासपुर जिले के ब्राह्मणी में 18 मिलीमीटर, ऊना में 16 मिलीमीटर, भारमौर में 14.5 मिलीमीटर, डलहौजी में 13 मिलीमीटर, सराहन में 11 मिलीमीटर, भुंतर में 8 मिलीमीटर, पालमपुर में 7.5 मिलीमीटर तथा शिमला, शिवबाग और जूब्बेरहट्टी में करीब 6 मिलीमीटर वर्षा हुई।
 
हिमपात से ज्यादातर क्षेत्रों खासकर लाहौल एवं स्पीति तथा कुल्लू में होटल मालिकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 'फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एडं रेस्टोरेंट एसोसिएशन' के अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि लोगों में हिमपात देखने का जुनून होता है तथा हिमपात से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में निश्चित ही बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि 24 से 30 अक्टूबर तक होने वाले 'अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा' से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा पर्यटक कुल्लू एवं मनाली आएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

अगला लेख