Hanuman Chalisa
✕

ईशा की शादी पर चार दिनों तक 5,100 लोगों को भोजन कराएगा अंबानी परिवार

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (22:48 IST)
उदयपुर। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की यहां 12 दिसंबर को होने वाली शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। अंबानी परिवार ने उदयपुर शहर के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने तथा बेटी के लिए जनता की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद लेने के लिए शुक्रवार से विशेष 'अन्न सेवा' की शुरुआत की। इस विशेष 'अन्न सेवा' के तहत अंबानी परिवार 5,100 लोगों को 7 से 10 दिसंबर तक दिन में 3 बार भोजन कराएगा।
 
भोजन करने वाले लोगों में ज्यादातर दिव्यांग लोग हैं। सभी लोगों को लगातार 4 दिनों तक दिन में 3 बार भोजन कराया जाएगा। 'अन्न सेवा' का यह कार्यक्रम ईशा अंबानी के विवाह पूर्व होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ जारी रहेगा। ईशा की शादी के कार्यक्रम 8 और 9 दिसंबर को होने हैं।
उल्लेखनीय है कि ईशा अंबानी का विवाह पीरामल समूह के प्रमुख अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से होने जा रहा है। उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में शु्क्रवार को 'अन्न सेवा' कार्यक्रम की शुरुआत के अवसर पर दोनों परिवारों के सदस्य भी मौजूद रहे।

मुकेश और नीता अंबानी के अलावा अजय और स्वाति पीरामल तथा ईशा और आनंद भी मौजूद थे। दोनों परिवारों के सदस्यों ने अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा।

विवाह के इसी उपलक्ष्य में यहां एक स्वदेश बाजार भी लगाया गया है, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के 108 परंपरागत हस्तशिल्प और कलात्मक वस्तुएं रखी गई हैं। 

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख