suvichar

आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए आईपीएस सुरेंद्र दास

Updated: रविवार, 9 सितम्बर 2018 (14:31 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में आखिरकार आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास मौत से जंग लड़ते-लड़ते हार गए और रविवार दोपहर 12.19 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. राजेश अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास की मौत की खबर पुलिस महकमे को लगते ही अस्पताल के बाहर सभी पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।
 
बताते चलें कि आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास ने बीते दिनों जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को ही उनका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद 8 से 9 घंटे तक इंतजार करने को कहा गया था।
शनिवार को डीजीपी ओपी सिंह भी उनका हाल लेने रीजेंसी अस्तपाल आए थे, लेकिन रीजेंसी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश ने उनके निधन की घोषणा करते हुए बताया कि रविवार सुबह आईपीएस सुरेंद्र दास की हालत बेहद नाजुक हो गई थी। लिवर के साथ ही किडनी भी फेल हो गई थी। हम लोग हरसंभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी इलाज के दौरान उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था। इसकी जानकारी उनके परिजनों के साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों को दे दी गई।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख