शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. IPS Makarand Deuskar becomes OSD of CM Shivraj Singh Chauhan
Written By Author विकास सिंह
Last Modified: गुरुवार, 26 मार्च 2020 (23:11 IST)

CM शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी बने IPS मकरंद देऊस्कर

CM शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी बने IPS मकरंद देऊस्कर - IPS Makarand Deuskar becomes OSD of CM Shivraj Singh Chauhan
भोपाल। आईपीएस अधिकारी मकरंद देऊस्कर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा देर रात लिए गए इस निर्णय के साथ 7 अन्य आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। 
 
इसके साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय उपेंद्र जैन को बतौर पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि आर्दश कटियार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता पदस्थ किया गया है। 
 
डॉ एसडब्ल्यू नकवी को पुलिस मुख्यालय में अटैच करते हुए राजीव टंडन अब प्रभारी महानिदेशक ईओडब्ल्यू बनाया गया है। पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए एडीजी आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड डीसी सागर को यथावत किया गया है। 
 
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव पुलिस मुख्यालय में अजाक शखा की नई एडीजी होगी जबकि सुशोभन बैनर्जी की नई पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेएनपीए सागर की गई है।
ये भी पढ़ें
Corona Virus Live Updates : दुनियाभर में 23 हजार से ज्यादा की मौत, संक्रमितों की संख्या 5 लाख से ज्यादा