Daily Horoscope
✕

बीमा राशि के लालच में पत्नी की हत्या, मिली यह सजा...

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (11:01 IST)
बहराइच (उत्तरप्रदेश)। जिले की एक अदालत ने 4 लाख रुपए के लालच में पत्नी की हत्या करने वाले एक व्यक्ति को आजीवन कारावास तथा जुर्माने की सजा सुनाई है।
 
अभियोजन पक्ष के अनुसार गिलौला थाना क्षेत्र निवासी विशंभर विश्वकर्मा ने अपनी बहन रूपवती (27) के पहले पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उसकी शादी श्रावस्ती जिले निवासी पप्पू उर्फ पवन विश्वकर्मा से कर दी। पहले पति की मौत के बाद उसके बीमे की 4 लाख रुपए की दावा राशि रूपवती को मिली थी।
 
रूपवती के बैंक खाते में जमा इन रुपयों पर पप्पू की नजर थी लेकिन वह पैसे किसी को देना नहीं चाहती थी। इसे लेकर पप्पू अकसर अपनी पत्नी को मारा-पीटा करता था। पत्नी का धन न मिलने से नाराज पप्पू 24 मई 2016 को गांव के ही अपने कुछ साथियों के साथ प्रसाद चढ़ाने के लिए रूपवती को नजदीक के एक मंदिर में ले गया और वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
 
सत्र परीक्षण के दौरान अपर जिला जज नरेन्द्र कुमार ने मृतका के पति पप्पू उर्फ पवन को शनिवार को मुजरिम करार देते हुए उम्रकैद तथा 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं अदा करने पर 1 साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रकाश पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, गुरु नानक देव जी को किया नमन

खटीमा में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा, देव दीपावली और गुरु पर्व की बधाई दी

दिल्ली पुलिस पर सबसे बड़ा हमला: थाने के अंदर 5 और बाहर 4 जवानों को मारा चाकू, एनकाउंटर में आरोपी को लगीं 6 गोलियां

LIVE: कन्नौज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत

अगला लेख