biodatamaker

भयानक चक्रवात नेट की अमेरिका के खाड़ी तट पर दस्तक

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (11:09 IST)
न्यू ऑर्लियंस। अमेरिका के खाड़ी तट पर रहने वाले नागरिक चक्रवात नेट से निपटने की तैयारियों में लग गए हैं, क्योंकि चक्रवात नेट न्यू ऑर्लियंस पहुंच रहा है और ऐसी आशंका है कि यह मजबूत होकर यहां श्रेणी-2 वाले तूफान के रूप में पहुंचेगा।
 
मध्य अमेरिका में इस तूफान से बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है और दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। इस मौसम में लगतार चक्रवात ने कैरिबियाई द्वीपों, मैक्सिको और दक्षिण-पूर्वी अमेरिका को नुकसान पहुंचाया है।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संघीय अधिकारियों ने तेजी से बढ़ रहे इस तूफान के लिए तैयारी कर ली है। उन्होंने लुईसियाना, मिसिसिप्पी, अलबामा और फ्लोरिडा के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने स्थानीय अधिकारियों की बातों को सुनें और सुरक्षित रहें। यह क्षेत्र पिछले 2 महीने में तीसरी बार चक्रवात से बचने के उपाय में जुटा हुआ है।
 
अमेरिका राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र (एनएचसी) ने कहा कि अगले कुछ घंटों में नेट का केंद्र मिसिसिप्पी नदी के मुहाने तक पहुंच जाएगा और इसके बाद यह दक्षिण-पूर्वी लुईसियाना या मिसिसिप्पी रविवार को रात में पहुंचेगा। न्यू ऑर्लियंस के मेयर मिच लांड्रेयू ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चक्रवात के प्रभाव को अभी से महसूस किया जा रहा है। (भाषा) 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

योगी सरकार की FDI नीति का असर, यूपी में ₹2,078 करोड़ का बड़ा निवेश, 1,700 से ज्यादा रोजगार

अब WhatsApp से भरें बिजली, पानी और गैस का बिल, ऐसे काम करेगा नया Bill Payment फीचर

सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद इस्लामाबाद की चुप्पी, क्या 'मक्का पैक्ट' की परीक्षा में फेल हो गया पाकिस्तान?

MBBS इंटर्न का स्टाइपेंड 50 फीसदी बढ़ा, खत्म हुआ धरना, काम पर लौटे जूडा और इंटर्न डॉक्टर

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

अगला लेख