Daily Horoscope
✕

जेटली की कांग्रेस को नसीहत, योग्यता के आधार पर करें नेताओं का चुनाव

Updated: रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (12:34 IST)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपनी अमेरिका यात्रा से पहले कहा है कि कांग्रेस पार्टी का ठोस स्वरूप में विस्तार होना तब तक संभव नहीं है, जब तक कि वह अपने नेताओं का चुनाव योग्यता और क्षमता के आधार पर नहीं करती और अपनी मध्यमार्गी विचारधारा पर वापस नहीं लौटती।
 
नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कैलिफोनिर्या यूनिवर्सिटी में इंडिया कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जेटली ने उक्त टिप्पणी की। गौरतलब है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने ही यहां के विद्यार्थियों को संबोधित किया था।
 
राहुल ने तब एक सवाल के जवाब में कहा था कि वंशवाद की राजनीति भारत में एक समस्या है लेकिन उनकी पार्टी में शामिल ज्यादातर लोगों की कोई वंशानुगत पृष्ठभूमि नहीं है। अपने भाषण में राहुल ने राजनीतिक ध्रुवीकरण की भी आलोचना की थी।
 
केन्द्रीय वित्त मंत्री एक सप्ताह की यात्रा पर सोमवार को अमेरिका पहुंचेंगे। इस दौरान वह न्यूयॉर्क और बोस्टन में अमेरिकी कॉरपोरेट कंपनियों के साथ बैठक करेंगे तथा वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेंगे।
 
जेटली ने अपने संबोधन के बाद लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दशकों तक देश का शासन चलाने वाली कांग्रेस पार्टी का भारत की वर्तमान जमीनी हकीकतों और आकांक्षाओं के साथ कोई तालमेल नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और परंपरागत रूप से कांग्रेस भारत में केंद्रीय स्थान में रही। वह दशकों तक इसी तरह रही और वह सत्ता की स्वाभाविक पार्टी थी। (भाषा) 
Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख