Hanuman Chalisa
✕

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

Updated: सोमवार, 2 जून 2025 (21:40 IST)
इंडिगो (Indigo) की एक उड़ान के करीब 175 यात्री सोमवार को उस वक्त बाल-बाल बच गये, जब एक पक्षी विमान से टकरा गया और इसे आपात स्थिति में यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं, जबकि विमान एयरबस 320 को नुकसान पहुंचा है।
 
बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने पीटीआई को बताया कि रांची के पास इंडिगो की एक उड़ान से पक्षी टकरा गया। जब यह घटना हुई, विमान यहां से करीब 10 से 12 नॉटिकल मील दूर, करीब 3,000 से 4,000 फुट की ऊंचाई पर था। इंडिगो का यह विमान पटना से रांची आ रहा था और पायलट को उसे यहां आपात स्थिति में उतारना पड़ा।’’
 
उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन एक गिद्ध के टकराने के कारण विमान को नुकसान पहुंचा है। इंजीनियर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।’’ यह घटना अपराह्न एक बजकर 14 मिनट पर हुई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रांची आ रहे इस विमान को कोलकाता जाना था।
 
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि पक्षी विमान से टकरा गया जिससे पायलट को आपात स्थिति से इसे उतारना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल विमान को उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लाया जा रहा है। भाषा   Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

अखिलेश के राम मंदिर जाने पर संतों का विरोध, 7 कड़ी शर्तें रखकर बोले- घुसने नहीं देंगे, पहले कारसेवकों के परिजनों से मांगो माफी

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

राजनीतिक शोर बनाम बुनियादी विकास: गुजरात के वडोदरा और एमपी के इंदौर की आंखों- देखी कहानी, क्‍या है फर्क?

मध्यप्रदेश में आदिवासी वोटर्स को साधने की सियासी जंग, BJP का जनजातीय गौरव दिवस तो कांग्रेस का आदिवासी दिवस पर दांव

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

अगला लेख