Narak Chaturdashi
✕

मोबाइल चार्ज करने के लिए यात्री ने की विमान के कॉकपिट में घुसने की कोशिश

Updated: बुधवार, 26 सितम्बर 2018 (13:46 IST)
मुंबई। कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में मोबाइल चार्ज करने के लिए एक यात्री ने कॉकपिट के भीतर जाने की कोशिश की। घटना के वक्त यात्री नशे में था। यह घटना उस वक्त हुई, जब विमान उड़ान भरने वाला था। यात्री को विमान से उतार दिया गया और विमान के कर्मचारी उसे थाने लेकर गए। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।


इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना के वक्त विमान ने उड़ान नहीं भरी थी। एक यात्री ने मोबाइल चार्ज करने के लिए कॉकपिट में जाने का प्रयास किया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, मानक संचालन प्रक्रिया के तहत (24 सितंबर को) मुंबई से कोलकाता जा रही 6ई-395 उड़ान के कैप्टन ने सुरक्षा के उल्लंघन के आधार पर यात्री को विमान से उतार दिया। यात्रियों के वाणिज्यिक उड़ान के कॉकपिट में प्रवेश करने पर पाबंदी होती है।

एयरपोर्ट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति को थाने ले जाया गया। बाद में पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। अधिकारी ने बताया, वह नशे में था और अपना मोबाइल फोन चार्ज करना चाहता था। इसलिए वह कॉकपिट में घुसने लगा। उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख