Hanuman Chalisa
✕

कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत, मास्टर डिग्री की कर रही थी पढ़ाई

Updated: शुक्रवार, 20 जून 2025 (23:24 IST)
Indian student death case : कनाडा के एक विश्वविद्यालय में संभवत: दिल का दौरा पड़ने से तान्या त्यागी नाम की छात्रा की मृत्यु हो जाने के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसे एक मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थी तथा नृत्यांगना के रूप में याद किया। कनाडा से तान्या के पार्थिव शरीर को लाने की प्रक्रिया शुक्रवार आधी रात के आसपास शुरू होगी और इसे दिल्ली में रहने वाले उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। तान्या अगस्त 2023 में अपनी मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए कनाडा गई थी। त्यागी के 27वें जन्मदिन में एक महीने से भी कम समय बचे थे। 
 
उसके चचेरे भाई विपुल त्यागी (25) ने कहा कि अल्बर्ट विश्वविद्यालय में खाद्य प्रौद्योगिकी की स्नातकोत्तर छात्रा तान्या की मृत्यु की खबर बुधवार सुबह उसके रूममेट ने उसके पिता को दी। विपुल ने कहा, हमें उसके रूममेट से कॉल आया कि उन्होंने उसे बिस्तर पर मृत पाया है। कनाडा में जांच अधिकारी ने हमें बताया है कि मृत्यु का कारण संभवतः दिल का दौरा पड़ना है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत रिपोर्ट से होगी, जो तीन महीने बाद आएगी।
ALSO READ: क्या भारत-कनाडा रिश्ते सुधरने के आसार नजर आ रहे हैं?
कनाडा से तान्या के पार्थिव शरीर को लाने की प्रक्रिया शुक्रवार आधी रात के आसपास शुरू होगी और इसे दिल्ली में रहने वाले उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। विपुल ने कहा, वह बहुत प्रतिभाशाली लड़की थी। तान्या एक होनहार छात्रा थी और अगर आप उसकी उपलब्धियों की गिनती करेंगे तो थक जाएंगे। वह पाठ्एतर गतिविधियों, खासकर नृत्य में बहुत अच्छी थी। 9 जुलाई उसका जन्मदिन है।
ALSO READ: क्यों भारतीयों की पहली पसंद है कनाडा? जानिए कैसे मिलती है कनाडा की नागरिकता
तान्या अगस्त 2023 में अपनी मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए कनाडा गई थी। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बृहस्पतिवार को एक पोस्ट में कहा, वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है और शोक संतप्त परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। हमारी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतका के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख