Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (11:56 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बना सीमापार झड़पों के लिए जारी 2 दिन के शांतिकाल का उल्लंघन किया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि सीमापार से गोलीबरी देर रात करीब 3 बजे शुरू हुई, जो सुबह 6.30 बजे तक चली।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार और छोटे गोले दागने शुरू कर दिए थे। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार दोपहर को 2 घंटे तक सीमापार से हुई गोलीबारी के अलावा शुक्रवार रात से नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई थी।
 
इस शांतिकाल में सीमा पर रहने वाले लोगों को सीमापार गोलीबारी से काफी राहत मिली, विशेषकर पुंछ और राजौरी जिले में, जहां पाकिस्तान ने 50 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। इसमें एक परिवार के 3 सदस्य सहित 4 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।
 
जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा में 14 फरवरी को किए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत के 26 फरवरी को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में जैश-ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर हमला करने के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन बढ़ गया है। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख