biodatamaker
✕

हाईप्रोफाइल आयकर छापे में 281 करोड़ के कैश रैकेट का खुलासा, 14 करोड़ से अधिक नकद बरामद

Updated: मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (00:11 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के समय मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़, करीबी आरके मिगलानी सहित कई अन्य लोगों के छापे में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।

आयकर विभाग ने पूरी कार्रवाई को लेकर जो पहला आधिकारिक बयान जारी किया है, उसमें 281 करोड़ रुपए के बेहिसाबी कैश रैकेट का पता चलना बताया गया है। ये रकम राजनीति, व्यापार और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के जरिए इकट्ठा होने का भी पता चला है।
 
आयकर छापे के दौरान हवाला के जरिए एक राजनीतिक दल को 20 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने का भी पता चला है, जिसे हाल में ही पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के तुगलक रोड स्थित घर से पार्टी मुख्यालय भेजा गया था। इसके साथ ही छापे में 14 करोड़ 60 लाख रुपए नकद, 252 बोतल महंगी शराब, कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं।
 
आयकर विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि दिल्ली में छापे की कार्रवाई में 230 करोड़ के अघोषित लेनदेन, फर्जी बिलिंग के जरिए 242 करोड़ रुपए के लेनदेन के दस्तावेज, टैक्स हैवन में 80 कंपनियों का भी पता चला है। यही नहीं, दिल्ली के पॉश इलाके में कई बेनामी संपत्ति के भी दस्तावेज बरामद किए है।
 
आयकर विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि 4 राज्यों में 52 ठिकानों पर पूरी कार्रवाई हुई। भोपाल, इंदौर, नोएडा और गोवा में हुई इस कार्रवाई में विभाग के 300 अफसर शामिल थे। 
 
प्रवीण कक्कड़ के ठिकानों पर कार्रवाई पूरी : इंदौर में मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी के ठिकानों पर 42 घंटे से अधिक आयकर विभाग के अफसरों ने छानबीन कार्रवाई की। सोमवार देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए। आयकर की कार्रवाई के बाद प्रवीण कक्कड़ के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

'विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

चांदी में भारी गिरावट : 1 माह में चांदी 40,000 रुपए सस्ती, 10 माह में पहली बार 2 लाख से नीचे

गुजरात प्रशासन में बड़ा फेरबदल: राज्य के 22 डिप्टी कलेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला

इंटरनेट पर हाहाकार! PHP की इस खतरनाक गलती से खतरे में वेबसाइट्स, सरकारें क्यों कर रही हैं ऑफलाइन?

अगला लेख